शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर प्रमुख सीमेंट कंपनी सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के मार्च उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार मार्च 2018 में 31,212.9 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 7.76% अधिक 33,634.1 करोड़ टन सीमेंट की बिक्री की। इस दौरान सागर सीमेंट्स का उत्पादन/खरीद 30,708.8 करोड़ टन के मुकाबले 14.30% की बढ़त के साथ 35,100.4 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बाजार में तेजी के बीच बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 30.50 रुपये या 4.82% की बढ़ोतरी के साथ 663.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,353.03 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,115.00 रुपये और निचला स्तर 529.00 रुपये रहा है।
सागर सीमेंट्स आंध्र प्रदेश की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक है। तीन दशक से अधिक पुरानी सागर सीमेंट्स विभिन्न किस्म के सीमेंट का उत्पादन करती है, जिनमें 53 ग्रेड, 43 ग्रेड का साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (ओपीसी), पोर्टलैंड पॉज्जालोना सीमेंट (पीपीसी) और सल्फेट रेसिस्टेंट सीमेंट (एसआरसी) शामिल हैं। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!