शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने किया केनरा बैंक (Canara Bank) के साथ करार

एनटीपीसी (NTPC) ने केनरा बैंक (Canara Bank) के साथ 2,000 करोड़ रुपये का सावधि ऋण करार किया है।

केनरा बैंक यह 15 वर्षीय ऋण कंपनी को 3 महीनों की एमसीएलआर आधारित ब्याज पर देगा। बतौर कर्ज प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल एनटीपीसी अपने पूँजीगत व्ययों के लिए करेगी।
इससे पहले फरवरी में एनटीपीसी ने 5,000 करोड़ रुपये के ऋण के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के साथ समझौता किया था। एसबीआई से प्राप्त कर्ज भी एनटीपीसी ने अपने पूँजीगत व्यय के लिए लिया था।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 0.95 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 134.45 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,33,032.32 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 149.82 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है।
साथ ही केनरा बैंक का शेयर 0.59% की गिरावट के साथ 280.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!