शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

खबरों के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती की है।

आरबीआई (RBI) द्वारा गुरुवार को रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती किये जाने के बाद शुक्रवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर घटायी है। बैंक ने एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.30% से घटा कर 8.25%, तीन महीनों के लिए 8.50% से घटा कर 8.45%, 6 महीनों के लिए 8.55% से घटा कर 50% और एक साल के लिए 8.75% से कम कर के 8.70% कर दी है।
एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 0.23 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 14.06 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,653.43 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 16.93 रुपये और निचला स्तर 10.73 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!