शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से टूटा एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) का शेयर

एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) के शेयर में करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल हॉन्ग-कॉन्ग में स्थित बैरिंग प्राइवेट इक्विटी (पीई) एशिया (Baring Private Equity Asia) ने एनआईआईटी टेक के 1.88 करोड़ शेयर या 30% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। बैरिंग पीई एनआईआईटी और अन्य प्रमोटरों से एनआईआईटी के शेयरों की खरीदारी करेगी। 1,394 रुपये प्रति शेयर के भाव पर यह सौदा करीब 2,627 करोड़ रुपये का होगा।
इसके अलावा बैरिंग पीई एनआईआईटी की अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए पब्लिक शेयरधारकों के लिए ओपन ऑफर भी लायेगी। ओपन ऑफर के लिए 1,394 रुपये प्रति शेयर का भाव रहेगा। दोनों सौदों के आधार पर बैरिंग पीई करीब 4,890 करोड़ रुपये में एनआईआईटी टेक की 56% हासिल कर लेगी।
इस बीच बीएसई में एनआईआईटी टेक का शेयर 1,349.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,354.80 रुपये पर खुलने के बाद अभी तक के कारोबार में 1,308.00 रुपये के भाव तक फिसला है। करीब साढ़े 10 बजे एनआईआईटी टेक के शेयरों में 38.10 रुपये या 2.82% की कमजोरी के साथ 1,311.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,099.56 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!