शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) के शेयर में 10.5% की जबरदस्त उछाल

विद्युत उपकरण कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) के शेयर में 10.5% की जोरदार उछाल देखने को मिल रही है।

कंपनी ने शुक्रवार को वाणिज्यिक पत्र जारी किये थे। कंपनी ने 82 दिवसीय अवधि वाले वाणिज्यिक पत्र जारी करके 150 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी। 05 अप्रैल 2019 को मैच्योर होने वाले इन पत्रों पर 8.85% की कूपन दर है।
बता दें कि एचपीएल इलेक्ट्रिक इन वाणिज्यिक पत्रों को कहीं भी सूचीबद्ध नहीं करेगी। कंपनी द्वारा जारी किये गये वाणिज्यिक पत्र 26 जून 2019 को मैच्योर होंगे।
बीएसई में एचपीएल इलेक्ट्रिक का शेयर 57.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 58.65 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.05 रुपये या 10.48% की तेजी के साथ 63.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 410.24 करोड़ रुपये है।
अभी तक के सत्र में एचपीएल इलेक्ट्रिक के शेयर का सर्वाधिक भाव 64.75 रुपये रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 134.00 रुपये और निचला स्तर 44.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख