शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने बिहार और जम्मू-कश्मीर में खोले नये स्टोर

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने दो नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने बिहार और जम्मू-कश्मीर में 1-1 स्टोर खोला है। इसके साथ ही भारत के 17 राज्यों के 171 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 216 हो गयी है। जम्मू-कश्मीर में कंपनी का यह छठा स्टोर है, जबकि बिहार में इसके कुल 42 स्टोर हो गये हैं। नये स्टोरों के शुभारंभ की खबर के बावजूद आज वी-मार्ट के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आयी।
बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 2,652.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 2,679.50 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। सत्र के मध्य में 2,553.60 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में वी-मार्ट का शेयर 81.75 रुपये या 3.08% की कमजोरी के साथ 2,571.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,661.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,298.00 रुपये और निचला स्तर 1,874.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख