शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती एयरटेल, वोल्टास, फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडियन ओवरसीज बैंक और यस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, वोल्टास, फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडियन ओवरसीज बैंक और यस बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - बजाज कंज्यूमर केयर, सिम्पलेक्स प्रोजेक्ट्स
भारती एयरटेल - सेबी ने कंपनी की 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को हरी झंडी दिखा दी।
पैनेसिया बायोटेक - इंडिया रिसर्जेंस फंड कंपनी में 992 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
ऊषा मार्टिन - सीएफओ रोहित नंदा ने इस्तीफा दे दिया।
वोल्टास - भारत में शीमा सीकीज के उत्पाद बेचने के लिए करार किया।
फोर्टिस हेल्थकेयर - गिरीश गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सीएफओ पद से इस्तीफा दिया।
प्रभात टेलीकॉम - कंपनी ने एक्समी के साथ वितरण समझौता किया।
कॉफी डे एंटरप्राइजेज - इम्पैक्ट एचडी कॉफी डे की सहायक कंपनी कॉफी डे कंसल्टेंसी सर्विसेज में 49% हिस्सेदारी के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
मजेस्को - कंपनी ने वित्त और संचालन विशेषज्ञ वेन लोके को नये सीएफओ के रूप में नियुक्त किया।
एशियन पेंट्स - विशाखापट्टनम संयंत्र में आग लगी। कंपनी के कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं।
इंडियन ओवरसीज बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में कटौती की।
यस बैंक - बैंक का बोर्ड 26 अप्रैल को वित्त जुटाने पर विचार करेगा। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख