शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने की एमसीएलआर में कटौती

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 05 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.15%, एक महीने के लिए 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.45% और 6 महीनों के लिए 8.50% एमसीएलआर बरकरार रखते हुए, एक साल के लिए 8.70% के मुकाबले 8.65%, 2 साल के लिए 8.80% की जगह 8.75% और 3 साल के लिए 8.90% के मुकाबले 8.85% कर दी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
हालाँकि एमसीएलआर घटाने के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर दबाव में है। बीएसई में बैंक का शेयर 14.96 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 15.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 14.72 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयरों में 0.19 रुपये या 1.27% की कमजोरी के साथ 14.77 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 9,521.01 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 18.60 रुपये और निचला स्तर 11.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!