शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) खरीदेगी दो कंपनियों में हिस्सेदारी

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के निदेशक समूह ने दो कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।

टेक महिंद्रा इन्फोटेक सॉफ्टवेयर ऐंड सिस्टम्स (lnfotek Software & Systems) और विटारन इलेक्ट्रॉनिक्स (Vitaran Electronics) की 18-18% हिस्सेदारी खरीदेगी। ये दोनों कंपनियाँ रसद और परिसंपत्ति ट्रैकिंग उद्योग से जुड़ी हुई हैं। 13 करोड़ रुपये के ये सौदे आज ही पूरे हो जायेंगे।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 787.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 790.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 797.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 5.00 रुपये या 0.64% की मजबूती के साथ 792.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 77,941.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 840.10 रुपये और निचला स्तर 610.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!