शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) को मिले 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में 1% से अधिक की बढ़ोतरी दिख रही है।

कंपनी ने मार्च में मिले ठेकों की घोषणा की है। एनबीसीसी को पिछले महीने कुल 3,031.70 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। इस घोषणा से एनबीसीसी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 60.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 61.60 रुपये पर खुला। 62.20 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 10 बजे एनबीसीसी के शेयरों में 0.75 रुपये या 1.23% की वृद्धि के साथ 61.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस स्तर पर एनबीसीसी की बाजार पूँजी 11,097 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 109.25 रुपये और निचला स्तर 46.55 रुपये रहा है।
सरकार की नवरत्न कंपनियों में शामिल एनबीसीसी तीन क्षेत्रों में सक्रिय है, जिनमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और ईपीसी कॉन्ट्रैक्टिंग शामिल हैं। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!