शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्ड (Ford) के साथ संयुक्त उद्यम तैयार कर सकती है महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)

खबरों के अनुसार महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और फोर्ड मोटर (Ford Motor) मिल कर संयुक्त उद्यम तैयार कर सकती हैं।

खबर है कि फोर्ड मोटर भारत में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित करने के काफी करीब है।
यदि महिंद्रा के साथ संयुक्त उद्यम सौदा हुआ तो भारत में अपने कदम समेटने वाली कंपनियों की सूची में फोर्ड नवीनतम वाहन निर्माता कंपनी होगी। 2017 के अंत में जनरल मोटर्स कंपनी ने अपने भारतीय परिचालन को कम कर करके स्थानीय स्तर पर कारों की बिक्री बंद कर दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 666.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 670.20 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 674.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 1.60 रुपये या 0.24% की बढ़ोतरी के साथ 668.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 83,070.13 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 615.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख