शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) करेगी शेयरों की वापस खरीद पर विचार

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के शेयर ने एक महीने का शिखर छू लिया।

विप्रो ने कहा है कि 16 अप्रैल को कंपनी का निदेशक मंडल शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पर विचार करेगा। बता दें कि उसी बैठक में विप्रो के पिछले वित्त वर्ष की चौथी के वित्तीय नतीजों की घोषणा भी की जायेगी।
शेयरों की वापस खरीद पर विचार की घोषणा का विप्रो के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। बीएसई में विप्रो का शेयर 281.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 283.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 284.55 रुपये के ऊपरी स्तर चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब साढ़े 12 बजे विप्रो के शेयरों में 2.65 रुपये या 0.94% की मजबूती के साथ 283.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,71,062.07 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 297.00 रुपये और निचला स्तर 190.13 रुपये रहा है।
पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में साल दर साल आधार पर विप्रो का मुनाफा 31.83% की बढ़ोतरी के साथ 2,544.50 करोड़ रुपये रहा था, जो ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले 34.9% अधिक रहा था। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर विप्रो की शुद्ध आमदनी 3.4% की बढ़ोतरी के साथ 15,059 करोड़ रुपये और एबिटा 43% की वृद्धि के साथ 2,775.7 करोड़ रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख