शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक (यूएसएफडीए) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन को टेस्टोस्टेरोन जेल के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है, जो एक अन्य दवा कंपनी ऐबवी (AbbVie) की ऐंड्रोजेल (AndroGel) का जेनेरिक संस्करण है।
टेस्टोस्टेरोन जेल की अमेरिका में पिछले साल बिक्री करीब 89.3 करोड़ डॉलर की रही थी। यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी या अनुपस्थिति की पूर्ति करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 803.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 805.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 812.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.90 रुपये या 0.49% की मजबूती के साथ 807.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,561.49 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 986.00 रुपये और निचला स्तर 720.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!