शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3.5% टूटा बजाज हेल्थकेयर (Bajaj Healthcare) का शेयर

दवा कंपनी बजाज हेल्थकेयर (Bajaj Healthcare) के शेयर में 3.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

आज बजाज हेल्थकेयर के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें 10 रुपये प्रति वाले 68,99,600 इक्विटी शेयरों को पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के रूप में आवंटित करने की मंजूरी दी गयी। कंपनी ने 1:1 अनुपात (1 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के बदले 1 पूर्ण चुकता बोनस इक्विटी शेयर) में ये शेयर उन सदस्यों को आवंटित किये, जिनके नाम सदस्यों के रजिस्टर में मौजूद हैं।
इसके साथ ही बजाज हेल्थकेयर की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 13,79,92,000 रुपये की हो गयी है।
उधर बीएसई में बजाज हेल्थकेयर का शेयर 230.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह कमजोरी के साथ 222.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर भी रहा। अंत में भी कंपनी का शेयर 8.00 रुपये या 3.48% की गिरावट के साथ 222.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 306.34 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 265.00 रुपये और निचला स्तर 190.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख