शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने घटायी कोरोमंडल इंटरनेशनल में हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) ने कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) में हिस्सेदारी घटायी है।

जीवन बीमा कंपनी ने शेयर सूचकांकों पर कोरोमंडल इंटरनेशनल पर 58,99,080 शेयरों की बिकवाली की है। लेन-देन से पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के पास कोरोमंडल के 14,839,800 शेयर थे। शेयरों की बिकवाली के साथ ही बीमा कंपनी की कोरोमंडल इंटरनेशनल में शेयरधारिता 5.09% से घट कर 3.06% रह गयी है।
इस बीच बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 365.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 367.10 रुपये पर खुल कर लाल निशान में पहुँच गया है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.11% की कमजोरी के साथ 364.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 52,398.95 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 462.00 रुपये और निचला स्तर 277.95 रुपये रहा है।
वहीं इस समय कोरोमंडल इंटरनेशनल का शेयर 0.90 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 435.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!