शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने किया नये मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का शुभारंभ

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने नये मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का शुभारंभ किया है।

पट्टे पर मिले नया मल्टीप्लेक्स लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में स्थित आयनॉक्स गार्डन गैलेरिया मॉल (INOX Gardens Galleria Mall) में स्थित है। इस थियेटर में 04 स्क्रीन और 803 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है।
इन नयी स्क्रीन की शुरुआत के साथ आयनॉक्स के 140 मल्टीप्लेक्सों में 578 स्क्रीन हो गयी हैं, जिनमें कुल 1,36,389 सीटों के बैठने की क्षमता है। कंपनी के कुल मल्टीप्लेक्स देश के 67 शहरों में हैं।
उधर बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर 317.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 318.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 315.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 0.22% की कमजोरी के साथ 316.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,258.02 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 344.00 रुपये और निचला स्तर 189.65 रुपये रहा है।
बता दें कि 1999 में शुरू हुई आयनॉक्स लीजर भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृख्लाओं में से एक है। आईनॉक्स लीजर को बिग सिने एक्सपो 2016 द्वारा 'टेक्नोलॉजी एडॉप्टर ऑफ द ईयर' अवार्ड दिया गया था। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख