शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने घटायी जमा ब्याज दर

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने जमा पर ब्याज दर में कटौती की है।

बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपये तक की जमा पर ब्याज दर 5% से घटा कर 4.5% कर दी है। बैंक की जमा पर नयी ब्याज दर 15 अप्रैल से प्रभाव में आयेगी।
हालाँकि कोटक महिंद्रा बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की जमा पर 6% ब्याज दर ही बरकरार रखी है। साथ ही 1 करोड़ रुपये से अधिक की जमा पर भी बैंक ने 5.5% ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया।
इससे पहले 01 अप्रैल से बैंक ने अपनी एमसीएलआर में भी 10 आधार अंकों की कटौती कर दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,342.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 1,338.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,338.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
1,350.00 रुपये का ऊपरी शिखर छूने के बाद यह अंत में 1.80 रुपये या 0.13% हल्की बढ़ोतरी के साथ 1,344.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,56,565.28 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,424.00 रुपये और निचला स्तर 1,002.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख