शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) को ओएनजीसी (ONGC) से मिला ठेका

शुक्रवार को दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) के शेयर में 2% से ज्यादा की मजबूती आयी।

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने दीप इंडस्ट्रीज से अहमदाबाद एसेट के लिए 50 एमटी वर्क ओवर रिग के 01 नंबर का चार्टर किराये पर लिया है। 3 वर्षीय ठेके का मूल्य करीब 18 करोड़ रुपये है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को दीप इंडस्ट्रीज का शेयर 3.25 रुपये या 2.37% की बढ़ोतरी के साथ 140.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 450.08 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 177.80 रुपये और निचला स्तर 79.10 रुपये रहा है।
वहीं 2,02,508.45 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली ओएनजीसी का शेयर 0.75 रुपये का 0.47% की गिरावट के साथ 157.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में ओएनजीसी के शेयर का शिखर 191.85 रुपये और निचला स्तर 127.90 रुपये रहा है।
ओएनजीसी देश के कच्चे तेल का लगभग 70% (देश की कुल माँग का लगभग 30% के बराबर) और प्राकृतिक गैस का लगभग 62% उत्पादन करती है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!