शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की खबर से स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में 6% की उछाल

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर ने 6% से अधिक की बढ़ोतरी के साथ एक महीने का शिखर छू लिया है।

स्पाइसजेट ने मुम्बई से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पेश की हैं। कंपनी मुम्बई को कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ने जा रही है, जिनमें हॉन्ग-कॉन्ग, जेद्दाह, दुबई, कोलंबो, ढाका, रियाद, बैंकॉक और काठमांडू शामिल हैं। नयी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत मई के आखरी सप्ताह में हो सकती है।
स्पाइसजेट के अनुसार यह मुम्बई-कोलंबो, मुम्बई-ढाका, मुंबई-रियाद, मुम्बई-हांगकांग और मुम्बई-काठमांडू सेक्टरों पर दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करने वाली पहला और एकमात्र भारतीय विमानन कंपनी होगी। स्पाइसजेट अपने बोइंग 737 एनजी विमानों को नये रूटों पर तैनात करेगी।
पिछले सप्ताह स्पाइसजेट ने मुम्बई को कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी से जोड़ने वाली 6 नयी घरेलू उड़ानों की भी घोषणा की थी।
उधर बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 109.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 113.20 रुपये पर खुल कर 118.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 6.85 रुपये या 6.23% की वृद्धि के साथ 116.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,001.71 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 139.30 रुपये और निचला स्तर 60.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!