शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर में 14.5% की जबरदस्त उछाल

विदेशी पोर्टफोलिओ निवेशक (एफपीओ) द्वारा 2% से अधिक हिस्सेदारी खरीदने की खबर से पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर में 14.5% की मजबूती आयी है।

12 अप्रैल को कैर्लिना (Carlina) ने 49 करोड़ रुपये में 105.73 रुपये के भाव पर पीसी ज्वेलर के 46.5 लाख शेयर (1.2% हिस्सेदारी) खरीदे। इससे पहले 10 अप्रैल को कैर्लिना ने 94.69 रुपये के भाव पर 37 लाख शेयर (0.94% शेयरधारिता) खरीदे थे। कैर्लिना ने पीसी ज्वेलर के ये शेयर एनएसई पर खरीदे।
बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर 111.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 115.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 130.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 16.20 रुपये या 14.47% की तेजी के साथ 128.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,057.41 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 311.75 रुपये और निचला स्तर 46.90 रुपये रहा है।
बता दें कि 2018 में कमजोर वित्तीय नतीजों और नकदी की कमी के कारण पीसी ज्वेलर का शेयर 81% टूटा था। वहीं पिछले 4 कारोबारी सत्रों में यह 41% मजबूत हुआ है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!