शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की चुकता शेयर पूँजी में इस कारण हुई बढ़त

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 514.43 करोड़ रुपये की हो गयी है।

ऐक्सिस बैंक की शेयर पूँजी 02 रुपये प्रति वाले 2,62,772 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है, जिन्हें बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किया। इससे पहले ऐक्सिस बैंक ने 08 अप्रैल को 2 रुपये मूल कीमत वाले ही 1,48,850 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में 764.15 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 769.95 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 761.00 रुपये तक फिसला। अंत में ऐक्सिस बैंक का शेयर 0.95 रुपय या 0.12% की कमजोरी के साथ 763.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,96,277.86 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्चतम स्तर 788.55 रुपये और निचला स्तर 479 रुपये रहा है।
1993 में शुरू हुए ऐक्सिस बैंक की करीब 4,000 शाखाएँ और 12,705 एटीएम हैं। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!