शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मेटालिक्स, जेट एयरवेज, केनरा बैंक, दीपक फर्टिलाइजर्स और डॉ रेड्डीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मेटालिक्स, जेट एयरवेज, केनरा बैंक, दीपक फर्टिलाइजर्स और डॉ रेड्डीज शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - विप्रो, मास्टेक, 5 पैसा कैपिटल, डेन नेटवर्क्स, आशुतोष एंटरप्राइजेज, नॉर्दर्न प्रोजेक्ट्स
हैथवे केबल - कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
टाटा मेटालिक्स - चौथी तिमाही में मुनाफा 17% की बढ़त के साथ 64 करोड़ रुपये रहा।
जेट एयरवेज - उधारदाताओं के कंपनी के लिए अंतरिम धन का विस्तार करने की संभावना नहीं है।
प्रेस्टीज एस्टेट्स - कंपनी ने बाबजी रियल्टर्स में शेष 51% हिस्सेदारी खरीदी।
सिंडिकेट बैंक - बैंक ने मौजूदा एमसीएलआर में 5 आधार अंक की कटौती की।
केनरा बैंक - बैंक ने आर.ए शंकर को एमडी और सीईओ नियुक्त किया।
लक्ष्मी विलास बैंक - बोर्ड 22 अप्रैल को इंडियाबुल्स हाउसिंग को जारी किये जाना वाले शेयरों का भाव तय करेगा।
दीपक फर्टिलाइजर्स - कंपनी ने दहेज, गुजरात में नाइट्रिक एसिड प्लांट का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।
डॉ रेड्डीज - हैदराबाद में स्थित संयंत्र के लिए यूएसएफडीए से ईआईआर रिपोर्ट मिली। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख