शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने दर्ज की सर्वाधिक बिक्री और उत्पादन

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में सर्वाधिक घरेलू त्रैमासिक स्टील उत्पादन और बिक्री दर्ज की है।

कंपनी ने जनवरी-मार्च में 15.1 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन और 14.5 लाख टन की बिक्री की। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के स्टील उत्पादन में 23% और बिक्री में 21% की बढ़त हुई है।
इस मौके पर जिंदल स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक नौशाद अख्तर अंसारी ने कहा कि चौथी तिमाही में हमारी गति बरकरार रही। अंगुल में उत्पादन बढ़ने से हम उत्पादन और बिक्री दोनों की गति के और तेज होने को लेकर आश्वस्त हैं।
इस बीच बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 186.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 186.10 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 183.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब सवा तीन बजे कंपनी के शेयरों में 2.10 रुपये या 1.13% की बढ़ोतरी के साथ 188.70 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,284.51 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 265.00 रुपये और निचला स्तर 123.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख