शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मास्टेक (Mastek) की चुकता शेयर पूँजी में इस कारण हुई वृद्धि

आईटी सेवा प्रदाता मास्टेक (Mastek) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 11,99,07,540 रुपये की हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़त कर्मचरी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 5 रुपये वाले 8,705 इक्विटी शेयरों के आवंटन के कारण हुई है, जो कि हर मामले में कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
इससे पहले मास्टेक ने 27 मार्च को 5 रुपये प्रति वाले 30,242 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे।
बीएसई में मास्टेक का शेयर 463.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 466.15 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 482.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में मास्टेक का शेयर 4.15 रुपये या 0.90% की वृद्धि के साथ 467.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,121.09 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 643.90 रुपये और निचला स्तर 365.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!