शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के संयुक्त उद्यम को मिला 443.23 करोड़ रुपये का ठेका

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के संयुक्त उद्यम 'एबीएल एसटीएस जेवी' को रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) से 443.23 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

परियोजना में सड़क और छोटे पुलों का निर्माण, गिट्टी की आपूर्ति, ट्रैक की स्थापना, इलेक्ट्रिकल (रेलवे विद्युतीकरण और सामान्य विद्युतीकरण), सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्य शामिल हैं। परियोजना की अवधि 36 महीनों की है।
ठेका मिलने की खबर का अशोक बिल्डकॉन के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 131.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 134.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 135.00 रुपये तक चढ़ा है।
करीब सवा 11 बजे अशोक बिल्डकॉन के शेयरों में 1.30 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 132.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,728.00 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!