शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

8% से अधिक उछला सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) का शेयर

सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) के शेयर में 8% से ज्यादा की तेजी देखनो को मिल रही है।

23 अप्रैल को सास्केन टेक के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पर विचार किया जायेगा। शेयरों की वापस खरीद पर विचार की घोषणा से सास्केन के शेयर भाव में आज जबरदस्त मजबूती आयी है।
बीएसई में सास्केन टेक्नोलॉजीज का शेयर 657.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 672.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 728.60 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 53.90 रुपये या 8.20% की गिरावट के साथ 710.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,259.70 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,140.00 रुपये और निचला स्तर 571.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!