शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मिलाया फोर्ड मोटर से हाथ

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने फोर्ड मोटर (Ford Motor) के साथ नया करार किया है।

साझेदारी के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर भारत और उभरते हुए बाजारों के लिए मध्य आकार की एसयूवी (SUV) कार तैयार करेंगी। गौरतलब है कि नया करार दोनों कंपनियों के बीच सितंबर 2017 में शुरू हुई भागीदारी को आगे बढ़ाने के क्रम में ही किया गया है।
फोर्ड के नये कारोबार मामलों, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक मामलों के अध्यक्ष जिम फर्ले के अनुसार इस करार से न सिर्फ महिंद्रा के साथ फोर्ड मौजूदा साझेदारी मजबूत होगी, बल्कि भारत जैसे महत्वपूर्ण उभरते बाजार में कंपनी की प्रतिस्पर्धी क्षमता में भी इजाफा होगा।
याद हो कि करीब एक हफ्ते पहले ही खबर आयी थी कि फोर्ड मोटर भारत में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित करने के काफी करीब है।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 687.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली बढ़त के साथ 690.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 682.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 3.85 रुपये या 0.56% की गिरावट के साथ 683.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 84,959.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 615.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख