शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) ने ऐसे जुटाये 100 करोड़ रुपये

प्रमुख दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) ने 100 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम वाणिज्यिक पत्र (Commercial Papers) जारी करके प्राप्त की है, जिन्हें किसी बाजार सूचकांक पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव नहीं है। 18 अप्रैल 2019 को जारी किये गये ये पत्र 25 जून 2019 को मैच्योर होंगे। इन पर 7.18% की कूपन दर है।
उधर बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर गुरुवार को 10.50 रुपये या 1.52% की मजबूती के साथ 701.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,178.35 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 898.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 617.45 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख