शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने जारी किये 'ग्रीन बॉन्ड्स'

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 4 करोड़ डॉलर (करीब 277.5 करोड़ रुपये) के ग्रीन बॉन्ड्स जारी किये हैं।

बैंक ने अपनी गिफ्ट सिटी शाखा के जरिये जीएमटीएन प्रोग्राम के तहत 5 वर्षीय सीनियर फिक्स्ड रेट ग्रीन बॉन्ड्स जारी किये हैं।
इससे पहले हाल ही ऐक्सिस बैंक ने 02 रुपये प्रति वाले 2,62,772 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे, जिससे इसकी चुकता पूँजी 514.43 करोड़ रुपये की हो गयी थी।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर गुरुवार को 0.55 रुपये या 0.07% की मजबूती के साथ 771.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,98,346.76 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 788.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 479.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है।
1993 में शुरू हुए ऐक्सिस बैंक की करीब 4,000 शाखाएँ और 12,705 एटीएम हैं। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!