शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) की 6 और विमान अपने बेड़े में शामिल करने की योजना

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने अपने बेड़े में 06 बोइंग 737-800 विमान शामिल करने की योजना का ऐलान किया है।

स्पाइसजेट ने विमानों के आयात के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। नियामक की मंजूरी के बाद विमान अगले 10 दिनों में स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल होने लगेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में 16 बोइंग 737-800 और 5 क्यू400 विमान शामिल करने की योजना का ऐलान किया है। यानी कंपनी कुल 27 नये विमान अपने बेड़े में शामिल करेगी।
स्पाइसजेट के अनुसार नये विमानों को बेड़े में शामिल करने से फ्लाइट रद्द होने की संभावना शून्य हो जायेगी। साथ ही कंपनी को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर विस्तार करने में मदद मिलेगी।
उधर बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर गुरुवार को 3.55 रुपये या 2.68% की मजबूती के साथ 136.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,171.16 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 152.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 60.60 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!