शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) : इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार की बिक्री को सीसीआई की मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार की बिक्री करने के लिए मंजूरी दे दी है।

लार्सन ऐंड टुब्रो अपना इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार 14,000 करोड़ रुपये के सौदे में श्नाइडर (Schneider) को बेचने जा रही है। हालाँकि सीसीआई के अनुसार यह सौदा श्नाइडर द्वारा दायर किये गये कुछ संशोधन के अधीन रहेगा।
गौरतलब है कि मई 2018 में लार्सन ऐंड टुब्रो ने अपने इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार को 14,000 करोड़ रुपये में बेचने के लिए श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ समझौता किया था। कंपनी का यह कदम गैर-मुख्य गतिविधियों से बाहर निकलने के लिए अपनी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर गुरुवार को 21.75 रुपये या 1.57% की कमजोरी के साथ 1,360.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,90,876.40 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,459.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,183.40 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख