शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) और गूगल (Google) ने मिलाया हाथ

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने वैश्विक आईटी दिग्गज गूगल (Google) से हाथ मिलाया है।

नयी साझेदारी से एचसीएल टेक गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म (जीसीपी) की प्रीमियर भागीदार बन गयी है। नयी साझेदारी से एचसीएल टेक को अपने ग्राहकों के लिए बड़े पैमाने पर जीसीपी की सेवाएँ लेने के लिए तेजी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही एचसीएल का क्लाउड सेवा पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।
एचसीएल टेक पहले ही गूगल क्लाउड के नये ओपन क्लाउड प्लेटफॉर्म 'एंथोस' की सेवाएँ ले रही है।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को एचसीएल टेक का शेयर 6.35 रुपये या 0.57% की गिरावट के साथ 1,100.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,49,238.15 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,131.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 880.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है।
एचसीएल टेक एक प्रमुख वैश्विक आईटी सेवा कंपनी है, जो डिजिटल प्रौद्योगिकी परिवर्तन के माध्यम से वैश्विक उद्यमों को अपने व्यवसायों को ट्रांसफॉर्म करने में मदद करती है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!