शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये संयंत्र की शुरुआत से ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) में तेजी

सीसा धातु उत्पादक और निर्यातक ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के शेयर में 4% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

ग्रेविटा इंडिया ने घोषणा की है कि पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में स्थित इसकी सहायक कंपनी ग्रेविटा तंजानिया (Gravita Tanzania) ने अपने एक नये संयंत्र लीड (Lead) का उत्पादन शुरू कर दिया है। संयंत्र की वार्षिक क्षमता 300 करोड़ टन है।
ग्रेविटा तंजानिया तंजानिया में पहला निर्यात उन्मुख रीसाइक्लिंग संयंत्र है। नये संयंत्र के लिए समूह ने 9.50 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
बता दें कि ग्रेविटा की योजना भविष्य में इस संयंत्र से वार्षिक 6,000 करोड़ टन क्षमता के साथ एल्युमिनियम की रीसाइक्लिंग शुरू करने की भी है। इस संयंत्र में होने वाले उत्पादन से वैश्विक स्तर पर विविध लीड डीलरों और उद्योगों की जरूरत पूरी होगी।
इस बीच बीएसई में ग्रेविटा इंडिया का शेयर 90.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 93.05 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 95.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 10 बजे यह 4.05 रुपये या 4.46% की मजबूती के साथ 94.90 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 652.41 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख