शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रिसिल द्वारा वाणिज्यिक पत्रों पर रेटिंग घटाने से टूटा डीएचएफएल (DHFL) का शेयर

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में आज 8% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने कंपनी के 850 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों पर रेटिंग क्रिसिल ए2+ से घटा कर क्रिसिल ए3+ कर दी है। साथ ही क्रिसिल ने कंपनी के इन पत्रों के लिए नकारात्मक रुख कर दिया है।
क्रिसिल ने डीएचएफएल के इन पत्रों की रेटिंग घटाये जाने के पीछे अपने पिछले अनुमान के अनुसार नकदी स्तरों के नरम रहने का हवाला दिया है।
इस बीच बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 157.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 153.40 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 141.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 11 बजे यह 12.70 रुपये या 8.08% की गिरावट के साथ 144.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,553.57 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख