शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नया मल्टीप्लेक्स शुरू करने की खबर के बावजूद पीवीआर (PVR) में कमजोरी

मल्टीप्लेक्स श्रृंख्ला कंपनी पीवीआर (PVR) के शेयर में 1.5% की गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी ने पंजाब के अमृतसर में 6 स्क्रीन वाले एक नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है। पीवीआर का यह नया मल्टीप्लेक्स 2के बार्को प्रोजेक्शन सिस्टम, डॉल्बी 7.1 सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्सजेन 3डी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ ही देश के 66 शहरों में 163 जगहों पर पीवीआर के मल्टीप्लेक्सों की कुल 764 स्क्रीन हो गयी हैं।
इसके साथ ही पंजाब में पीवीआर की 09 जगहों पर 49 स्क्रीन हो गयी हैं। वहीं उत्तर भारत में कंपनी की 54 स्थानों पर 226 स्क्रीन हो गयी हैं। पीवीआर के 41,400 वर्ग फीट में फैले नये मल्टीप्लेक्स में 1,037 लोगों के बैठने की क्षमता है।
बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,714.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,714.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 1,638.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 26.10 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 1,688.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,856.99 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!