शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) ने छुआ एक महीने का शिखर

प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन (Blackstone) ने एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) की 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

इसके अलावा ओपन ऑफर के जरिये ब्लैकस्टोन ने एस्सेल प्रोपैक के अतिरिक्त 26% शेयरों को 139.19 रुपये प्रति की दर से खरीदने की भी पेशकश रखी है। इस पूरे सौदे की राशि 2,157 से 3,211 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
वर्तमान में अशोक गोयल ट्रस्ट (Ashok Goel Trust) के पास एस्सेल प्रोपैक की 57% हिस्सेदारी है। ब्लैकस्टोन ओपन ऑफर सहित होने वाली लेन-देन के साथ एस्सेल में अपनी हिस्सेदारी 75% से ज्यादा नहीं बढ़ायेगा। साथ ही अशोक गोयल ट्रस्ट की कंपनी में थोड़ी-बहुत हिस्सेदारी बरकरार रहेगी।
उधर बीएसई में एस्सेल प्रोपैक का शेयर 132.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 135.00 रुपये पर खुल कर 135.90 रुपये तक ऊपर गया, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। पौने 11 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 0.26% की वृद्धि के साथ 133.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,192.74 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख