शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय थियेटर को टीवी स्क्रीन पर लाने के लिए एयरटेल (Airtel) और जी (Zee) ने मिलाया हाथ

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की डीटीएच (DTH) इकाई एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel Digital TV) और जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के लोकप्रिय थियेटर सेगमेंट जी थियेटर (Zee Theatre) ने मिल कर 'स्पॉटलाइट' पेश किया है।

स्पॉटलाइट एक वीडियो ऑन डिमांड चैनल है, जो देश भर के लोकप्रिय थियेटर समूहों द्वारा किये गये सर्वश्रेष्ठ भारतीय नाटकों को प्रसारित करेगा।
इसके साथ ही मजबूत उपभोक्ता आधार के साथ एयरटेल का डिजिटल टीवी प्लेटफॉर्म भारतीय रंगमंच को भारत में व्यापक बाजार तक पहुँच प्रदान करेगा। इससे उपभोक्ता घर बैठे सबसे बड़े नाटककारों के अपने पसंदीदा नाटक देख सकेंगे।
दर्शक हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली और इंग्लिश में 100 से अधिक नाटक देख सकेंगे। क्लासिक से लेकर थ्रिलर और थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक ये नाटक सभी आयु के दर्शकों के लिए होंगे।
स्पॉटलाइट पर जिन नाटककारों के नाटक प्रसारित किये जायेंगे उनमें वरुण बडोला, सोनाली कुलकर्णी, ईरा दुबे और विक्रम गोखले शामिल हैं। नये चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले लोकप्रिय नाटकों, जो दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे, में चोकर बाली, माँ रिटायर होती है, वास्तव, शकुबाई और जनपथ किस शामिल हैं। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!