शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के विलय को एनसीएलटी की मंजूरी

खबरों के अनुसार भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के विलय को एनसीएलटी (NCLT) ने हरी झंडी दिखा दी है।

विलय के बाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी भारत फाइनेंशियल इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी बन जायेगी। खबर के मुताबिक दोनों कंपनियों का विलय 2-4 हफ्तों में पूरा हो सकता है।
गौरतलब है कि भारत फाइनेंशियल और इंडसइंड बैंक के विलय की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में की गयी थी।
इस खबर से भारत फाइनेंशियल और इंडसइंड बैंक दोनों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,030.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 1,047.75 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे यह 23.95 रुपये या 2.32% की बढ़ोतरी के साथ 1,054.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर भारत फाइनेंशियल की बाजार पूँजी 14,785.02 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,248.65 रुपये और निचला स्तर 824.30 रुपये रहा है।
1,654.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,678.00 रुपये पर शुरुआत के बाद इंडसइंड बैंक का शेयर 21.60 रुपये या 1.31% की मजबूती के साथ 1,676.20 रुपये के भाव पर है। बैंक की बाजार पूँजी इस समय 1,01,052.36 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!