शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

7.03% घटा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के मुनाफे में 7.03% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 1,082.23 करोड़ रुपये से गिर कर 1,006.15 करोड़ रह गया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,241 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.2% बढ़ कर 1,591 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 4,000.24 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,209.81 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा वित्त वर्ष 2018-19 की समाप्ति पर कंपनी की ऋण संपत्तियाँ 1.4% घट कर 1.2 लाख करोड़ रुपये रह गयी। जनवरी-मार्च तिमाही के लिए इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 26% रहा, जबकि लागत आय अनुपात 12.7% रहा।
दूसरी ओर आज कंपनी के शेयर में हल्की बढ़ोतरी दिख रही है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 748.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 738.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 1.55 रुपये या 0.21% की वृद्धि के साथ 750.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 32,070.21 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!