शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट रहा भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का मुनाफा, आमदनी घटी

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का मुनाफा लगभग सपाट रहा।

कंपनी का मुनाफा 606 करोड़ रुपये की तुलना में 607.6 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इसकी शुद्ध आमदनी 3,662.2 करोड़ रुपये से 2% की गिरावट के साथ 3,600.3 करोड़ रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर भारती इन्फ्राटेल का एबिटा 1,605.6 करोड़ रुपये की तुलना में 4% की गिरावट के कारण 1,534 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 123 आधार अंक घट कर 42.6% रह गया। भारती इन्फ्राटेल की अन्य आमदनी 95.6 करोड़ रुपये से 57% गिर कर 40.8 करोड़ रुपये रह गयी। अन्य आमदनी में गिरावट का कंपनी के नतीजों पर नकारात्मक असर पड़ा।
गौरतलब है कि कंपनी के टावरों की संख्या तिमाही आधार पर 24 घट कर 92,277 रह गयी। तिमाही आधार पर भारती इन्फ्राटेल की प्रति माह प्रति टावर शेयरिंग आमदनी 75,775 रुपये के मुकाबले 76,159 रुपये रहा। कंपनी का औसत शेयरिंग फैक्टर 1.89 गुना के मुकाबले 1.88 गुना और क्लोजिंग शेयरिंग फैक्टर 1.89 गुना से 1.87 गुना रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर 302.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले भारी गिरावट के साथ 290.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 10.75 रुपये या 3.56% की कमजोरी के साथ 291.40 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,897.58 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख