शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इप्का लैब (Ipca Lab) करेगी रामदेव केमिकल (Ramdev Chemical) का अधिग्रण

दवा कंपनी इप्का लैब (Ipca Lab) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने महाराष्ट्र में स्थित रामदेव केमिकल (Ramdev Chemical) की 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 108.5 करोड़ रुपये का सौदा किया है। रामदेव केमिकल उन्नत दवा मध्यवर्ती, रसायन, कस्टम संश्लेषण अणु (Custom Synthesis Molecules) और सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) का उत्पादन और बिक्री करती है। इस अधिग्रहण से इप्का लैब अपने एपीआई कारोबार विस्तार कर सकेगी।
इसी खबर से आज इप्का लैब के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में इप्का लैब का शेयर 967.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 968.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 987.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 15.75 रुपये या 1.63% की मजबूती के साथ 982.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 12,412.80 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!