शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने ऐसे जुटाये 1,500 करोड़ रुपये

1,500 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा से प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर में करीब 1% की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने यह रकम 7.87% कूपन दर वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायी है।
लार्सन ऐंड टुब्रो ने ये डिबेंचर 18 अप्रैल को जारी किये थे, जिनकी घोषणा ने कंपनी की ओर से बुधवार को की गयी।
गौरतलब है कि 26 मार्च को लार्सन ऐंड टुब्रो के निदेशक मंडल ने जरूरत पड़ने पर डिबेंचर, बॉन्ड या सावधि ऋण के जरिये अधिकतम 7,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी थी।
इस खबर से आज लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,360.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,365.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,381.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 12 बजे यह 13.45 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 1,373.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,92,706.96 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख