शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तर प्रदेश में स्टोर बंद करने की घोषणा के बावजूद वी2 रिटेल (V2 Retail) में मजबूती

रिटेल स्टोर श्रृंख्ला कंपनी वी2 रिटेल (V2 Retail) के शेयर में आज करीब 2% की मजबूती आयी है।

वी2 रिटेल ने जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के भंगेल में स्थित अपने एक रिटेल स्टोर को बंद करने की घोषणा की है। हालाँकि कंपनी ने स्टोर बंद करने का कोई कारण नहीं बताया है।
उत्तर प्रदेश में यह स्टोर बंद करने के बाद वी2 रिटेल के 76 स्टोर संचालन में रह गये हैं।
इससे पहले फरवरी में वी2 रिटेल ने उत्तर प्रदेश के ही कुशीनगर में अपने एक नये स्टोर का शुभारंभ किया था।
इस बीच बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 256.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 253.30 रुपये पर खुल कर साढ़े 11 बजे तक लाल निशान में रहा। मगर इसके बाद शेयर में मजबूती आयी और यह 261.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 5.10 रुपये या 1.99% की मजबूती के साथ 261.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 890.01 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 469.00 रुपये और निचला स्तर 230.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख