शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरी तिमाही में घटा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का मुनाफा, शेयर कमजोर

जनवरी-मार्च तिमाही में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के मुनाफे में लगातार तीसरी तिमाही में गिरावट आयी है।

इससे पहले 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा चार साल में पहली बार घटा था, जबकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी मारुति के शुद्ध लाभ में गिरावट दर्ज की गयी थी।
वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 1,882.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में मारुति सुजुकी का मुनाफा 5% की गिरावट के साथ 1,795.6 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने मुनाफे में गिरावट के कई कारण बताये हैं, जिनमें प्रतिकूल विदेशी विनिमय दरों और कमोडिटी की कीमतें, उच्च मूल्यह्रास और उच्च बिक्री प्रचार खर्च शामिल हैं।
सालाना आधार पर ही मारुति की शुद्ध आमदनी 21,156.6 करोड़ रुपये से 1.4% बढ़ कर 21,459.4 करोड़ रुपये रही, जबकि इसका एबिटा 25% की गिरावट के साथ 2,263.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 369 आधार अंक घट कर 10.55% रह गया। मारुति सुजुकी की कुल तिमाही बिक्री भी 0.7% घट कर 4,58,479 इकाई रह गयी। हालाँकि इसकी घरेलू तिमाही बिक्री 0.4% की बढ़ोतरी के साथ 4,28,863 इकाई रही है।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,024.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 7,019.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 6,880.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 131.35 रुपये या 1.87% की कमजोरी के साथ 6,893.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,08,729.77 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!