शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) : नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने लेफ्लूनोमाइड (Leflunomide) गोलियों की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है। कंपनी इस दवा का उत्पादन समूह के हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित संयंत्र में करेगी।
इस दवा का उपयोग संधिशोथ (शरीर के कई छोटे और बड़े जोड़ों को प्रभावित करने वाली स्थिति) के इलाज के लिए किया जाता है। यह जोड़ों की क्षति / दर्द / सूजन को कम करने में मदद करती है।
दूसरी ओर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 329.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 329.85 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 322.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 4.35 रुपये या 1.32% की कमजोरी के साथ 325.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,312.58 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 432.40 रुपये और निचला स्तर 306.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!