शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने टेक्सास (अमेरिका) के फ्रिस्को में एक नये साइबर सुरक्षा केंद्र (Cyber Security Centre) का शुभारंभ किया है।

इस खबर से कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर का छू लिया।
एचसीएल टेक के अनुसार साइबरसिक्योरिटी फ्यूजन सेंटर (CyberSecurity Fusion Center) या सीएसएफसी की शुरुआत सुरक्षित व्यवसाय विकास को सहयोग करने के लिए कंपनी के मिशन के अगले चरण में पहुँचने को दर्शाता है। गौरतलब है कि नया केंद्र एचसीएल टेक के अमेरिका में 30 साल पूरे होने के सुअवसर के रूप में शुरू किया गया है।
बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,131.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,133.00 रुपये पर खुल कर शुरुआत में ही 1,168.00 रुपये तक ऊपर गया, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 8.45 रुपये या 0.75% की मजबूती के साथ 1,139.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर एचसीएल टेक की बाजार पूँजी 1,54,561.54 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!