शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएंट (Cyient) के मुनाफे में 54.7% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में आईटी सेवा प्रदाता सीएंट (Cyient) के मुनाफे में 54.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2018 की इसी तिमाही में 121.5 करोड़ रुपये के मुकाबले सीएंट का मुनाफा बढ़ कर 188.1 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान सीएंट की शुद्ध आमदनी 1,061.8 करोड़ रुपये से 9.5% की वृद्धि के साथ 1,162.9 करोड़ रुपये रही।
बता दें कि प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सीएंट के नतीजों को बड़े पैमाने पर अनुमान से बेहतर बताया है। हालाँकि सीएंट की आमदनी ब्रोकिंग फर्म के अनुमान के करीब रही।
तिमाही दर तिमाही आधार पर देंखें तो सीएंट की डॉलर की आमदनी 0.1% की मामूली बढ़त के साथ 16.52 करोड़ डॉलर और सेवाओं से आमदनी 1.7% अधिक 14 करोड़ डॉलर रही। वहीं इसके परिवहन कारोबार में 4.2% और सेमीकंडक्टर कारोबार में 21.2% की वृद्धि हुई। तिमाही दर तिमाही आधार पर ही सीएंट का एबिटा मार्जिन 33 आधार अंक बढ़ कर 15.1% हो गया, जबकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 14% रहने का अनुमान लगाया था।
उधर बीएसई में सीएंट का शेयर 586.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 600.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 635.00 रुपये तक ऊपर गया है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 7.65 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 594.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर सीएंट की बाजार पूँजी 6,714.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 887.00 रुपये और निचला स्तर 571.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख