शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) ने जारी किये वाणिज्यिक पत्र

सुपरमार्केट श्रृंख्ला डी-मार्ट की संचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) ने वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper) जारी किये हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को 20 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये। एवेन्यू सुपरमार्ट्स द्वारा जारी किये वाणिज्यिक पत्र 23 जुलाई 2019 को मैच्योर होंगे। इनके लिए रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने "क्रिसिल ए1+" रेटिंग जारी की है।
इससे पहले एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने 09 अप्रैल को 50 करोड़ रुपये के पत्र जारी किये थे, जो 24 जून को मैच्योर होंगे। उनके लिए भी क्रिसिल ने "क्रिसिल ए1+" रेटिंग जारी की थी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 28.40 रुपये या 2.14% की गिरावट के साथ 1,300.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 81,184.03 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,696.15 रुपये और निचला स्तर 1,126.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!