शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) को मिला बिजली आपूर्ति ठेका

जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) की जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) को बिजली आपूर्ति ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका तेलंगाना स्टेट डिस्कॉम्स (Telangana State Discoms) से 300 मेगावाट 'राउंड द क्लॉक' बिजली की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुआ है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी 01 जुलाई 2019 से 31 मार्च 2020 की अवधि में अपने विजयनगर विद्युत संयंत्र से तेलंगाना स्टेट डिस्कॉम्स को बिजली हस्तांतरित करेगी।
गौरतलब है कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने सौदे से जुड़ी वित्तीय जानकारी की घोषणा नहीं है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर 0.45 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 69.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,399.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 85.90 रुपये और निचला स्तर 56.00 रुपये रहा है।
1994 में स्थापित की गयी जेएसडब्ल्यू एनर्जी की परिचालन क्षमता 3,740 मेगावाट है। इसके अलावा कंपनी की 8,630 मेगावाट की बिजली उत्पादन परियोजनाएँ प्रारंभिक चरण में हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख