शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की इकाई ने पुणे में स्थित स्टार्ट-अप में किया निवेश

पुणे में स्थित औद्योगिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) कंपनी ऐल्टीजॉन (Altizon) ने वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी सहित कई निवेशकों से 70 लाख डॉलर जुटाये हैं।

ऐल्टीजॉन में निवेश करने वाली अन्य कंपनियों में द हाइव (The Hive), विप्रो वेंचर्स (Wipro Ventures) और ल्यूमिस पार्टनर्स (Lumis Parners) शामिल हैं।
जुटायी गयी पूँजी से ऐल्टीजॉन की अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने और बौद्धिक संपदा (आईपी) के विकास में अपने निवेश को जारी रखने की है। ऐल्टीजॉन के डेटोनिस इंडस्ट्रियल आईओटी प्लेटफॉर्म का उपयोग इंटेलिजेंट एज कंप्यूटिंग से लेकर व्यावसायिक ऐप्पलिकेशन तक स्मार्ट निर्माण के लिए किया जाता है।
2013 में शुरू की गयी ऐल्टीजॉन पश्चिमी यूरोप, एशिया प्रशांत और अमेरिका में मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इसने 100 से अधिक उद्योगों का एक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है।
दूसरी तरफ बीते शुक्रवार को बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 11.00 रुपये या 2.13% की कमजोरी के साथ 506.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,058.41 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 693.40 रुपये और निचला स्तर 448.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख